उप्र में बारिश के आसार

लखनऊ, 22 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य इलाकों में धूप और बदली का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, 23 जून को लखनऊ व आसपास के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

वाराणसी का सोमवार को न्यनूतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर का 26.6 डिग्री, गोरखपुर का 27.3 डिग्री, इलाहाबाद का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493