उप्र में बारिश के आसार

लखनऊ, 22 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। पूर्वाचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

वाराणसी का बुधवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 25.8 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493