उप्र में बारिश के बाद ठंड बढ़ी

लखनऊ, 30 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में सोमवार सुबह हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हल्की बारिश के बाद हालांकि धूप निकल आई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की उम्मीद जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर हल्की बारिश होती रहेगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी का सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री, गोरखपुर का 12.2 डिग्री, कानपुर का 12 डिग्री, इलाहाबाद का 14.2 डिग्री और झांसी का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493