उप्र में बारिश के बाद धूप से उमस बढ़ी

लखनऊ, 27 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से तेज बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। सुबह लखनऊ व आसपास के जिलों में तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।

गुप्ता के मुताबिक, बारिश के बाद धूप निकलने से आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक पहुंच गया है, जिससे उमस में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

बनारस का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22.3 डिग्री, गोरखपुर का 21.2 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493