उप्र में बारिश के बाद मौसम सुहावना

लखनऊ, 26 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित आसपास के कई इलाकों में गुरुवार देर रात झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद शुक्रवार को मौसम सुहावना हो गया है। शुक्रवार को भी बादल छाए हुए हैं और तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। अगले 48 घंटों तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा।

गुप्ता के अनुसार, इस साप्ताहांत तक बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, कानपुर का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 25.3 डिग्री और गोरखपुर का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र, लखनऊ, बाराबंकी सहित कई जिलों में भारी बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493