उप्र में बारिश से तापमान में गिरावट

लखनऊ, 26 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के निदेषक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक गिरने से उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493