उप्र में बारिश से तापमान में गिरावट

लखनऊ, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में गुरुवार देर रात बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक बारिश होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 22.2 डिग्री सेल्सियस और बनारस का 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493