उप्र में बारिश से तापमान में गिरावट

लखनऊ, 7 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में मंगलवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इससे तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेषक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी हालांकि पहले की तुलना में बारिश में कमी आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस सप्ताह के अंत तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार मंलगवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, बनारस का 20.1 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 24.6 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493