उप्र में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

लखनऊ, 11 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में मंगलवार सुबह से हल्की बारिश जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम भी सुहावना हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान रुक-रुककर राज्य में बारिश होती रहेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलों में सामान्य बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 23.2 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, देवरिया का 20 डिग्री और कानपुर का 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493