उप्र में बारिश से राहत, 20 के बाद पहुंचेगा मानसून

लखनऊ, 15 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के कई जिलों में बुधवार देर शाम बारिश होने और तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उप्र में बारिश की संभावना बनी हुई है लेकिन मानसून के 20 जून के बाद आने के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, हिमाचल एवं मध्य पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती परिस्थति का निर्माण हुआ है। इसके आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। ऐसे में यहां पर तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। आसमान में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा और उमस में वृद्घि होगी।

उन्होंनें बताया कि पूर्वी उप्र में अच्छी बारिश का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बने मोरा चक्रवात के कारण मानसून में देरी हो गई। उप्र में 20 से 25 जून के बीच मानसून पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का 23.5 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 25.3 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 23 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493