उप्र में बिजली की बढ़ी दरें वापस न हुईं तो होगा विशाल आंदोलन : भाकियू

भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने गुरुवार को कहा कि यदि सरकार इस प्रकार के फैसले किसानों पर व आम जनता पर लादती है तो इससे योगी सरकार के किसान विरोधी व जनता विरोधी होने का प्रमाण मिलता है।

उन्होंने कहा, “मैं मंडल अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा यह घोषणा करता हूं कि यदि शीघ्र ही विद्युत विनियामक आयोग के द्वारा घोषित दरों को वापस न लिया गया तो भारतीय किसान यूनियन के द्वारा जल्द ही एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा और विद्युत विनियामक आयोग को किसानों के कब्जे में लिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन, प्रशासन व सरकार की होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493