उप्र में बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता ने बुधवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसका असर अगले दो दिनों तक बना रहेगा। इससे कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होगा।

गुप्ता ने बताया कि चक्रवाती स्थिति की वजह से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है जबकि अधिकतम तापमानम में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान जताया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 8.2 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 10 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 9.6 डिग्री सेल्सियस और आगरा का 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493