उप्र में भारी बारिश

लखनऊ, 6 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटों से रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में घने बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। गुरुवार को दिन में धूप निकलने की संभावना न के बराबर है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियसय के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और झांसी का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493