लखनऊ, 30 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
लखनऊ, 30 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक बारिश होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, आज दिन में बादल छाए रहेंगे और रूक-रूककर तेज बारिश होती रहेगी। दिन में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान जताया गया है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 19.3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 20.1 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath