लखनऊ, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बुधवार को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
लखनऊ, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बुधवार को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह घटना मथुरा में अचनेरा-मथुरा मार्ग पर हुई।
मथुरा जिले के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इस मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया है और अन्य ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया जा रहा है।
रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों की खोज की जा रही है और अगर किसी को दोषी पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath