लखनऊ, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही मौसम साफ है और तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और तेज धूप निकलने से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली वृद्धि दर्ज की जाएगी। पूर्वाचल व उसके आसपास के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22.1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 21.1 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath