उप्र में मौसम साफ, तापमान में इजाफा

लखनऊ, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में मंगलवार सुबह तेज धूप रही, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई खास बदलाव न होने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी और उमस में इजाफा होगा। अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है। सुबह में वातावरण में 90 फीसदी आद्र्रता थी।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री, कानपुर में 23.1 डिग्री, गोरखपुर में 22 डिग्री, झांसी में 23.2 डिग्री और इलाहाबाद में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493