उप्र में मौसम साफ, धूप निकली

लखनऊ, 4 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ और धूप निकली हुई है। तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट आने की उम्मीद जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप निकलेगी। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ने की सम्भावना है।

गुप्ता के अनुसार, अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट आएगी तथा सुबह कोहरे का असर गहराएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493