उप्र में मौसम सुहावना

लखनऊ, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के कई जिलों में सोमवार देर रात हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण मंगलवार सुबह मौसम सुहावना रहा और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग दिन में हल्के बादल छाने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी। तापमान में कमी आएगी, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी। अगले 12 घंटों तक मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा, मंगलवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री और झांसी का 23़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493