लखनऊ, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है।
बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं। दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20.1 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath