उप्र में रुक-रुककर हो रही बारिश

लखनऊ, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और उमस से राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान यही स्थिति बरकरार रहने की उम्मीद जताई है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर कहीं सामान्य तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

गुप्ता के अनुसार, पूर्वाचल के कई जिलों में भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, झांसी का 23.1 डिग्री और इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493