उप्र में लालू व नीतीश की कोई ताकत नहीं : सुशील मोदी

पटना, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उत्तर प्रदेश मिशन पर निशाना साधते हुए सवालिया लहजे में कहा कि उप्र में भाजपा के सामने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की क्या ताकत है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश में छोटी-छोटी पार्टियों से हाथ मिलकार भाजपा को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे वहां सफल नहीं हो पाएंगे।

उन्होंने बिहार में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि एक तरफ बिहार जल रहा है और दूसरी तरफ नीतीश वंशी बजा रहे हैं। उन्हें बिहार की कोई चिंता नहीं है।

भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा ने तय किया था कि महागठबंधन की सरकार के खिलाफ छह माह तक कुछ भी नहीं बोलेंगे, लेकिन दो माह के भीतर ही बिहार की जो हालत हो गई है, उसमें और दिनों तक हाथ पर हाथ धरे बैठे नहीं रहा जा सकता।

उल्लेखनीय है कि जद (यू) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी उप्र में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की तर्ज पर ही महागठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने 31 जनवरी को लखनऊ का दौरा किया था और पार्टी नेता नीतीश कुमार दो फरवरी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आयोजित लटिया महोत्सव में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493