उप्र में वाहन चोर गिरफ्तार

एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि मोंठ थानांतर्गत अशोक नगर निवासी नाथूराम के बेटे ओमप्रकाश अहिरवार की पिछले दिनों बाइक यूपी 93 क्यू 3315 चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

एससपी के निर्देश पर थाना मोंठ उपनिरीक्षक बलवीर सिंह अपने हमराह के साथ वांछित आरोपियों की तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भरोसा के नजदीक एक बाइक चोर है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बाइक चोर को पकड़ लिया गया। युवक को थाने लाया गया। जहां उसने पूछताछ के दौरान अपना नाम मोनू वेधड़क निवासी कटरा बाजार मोंठ बताया।

पुलिस ने युवक के पास से चोरी की बाइक यूपी 93 क्यू 3315 बरामद कर ली है। एससपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी सरकारी राशन की दुकान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493