कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रदेश का आम आदमी, किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति न होने से पहले से ही बिजली की मार झेल रहा है। ऐसे में एक बार में इतना अधिक बिजली का बिल बढ़ाया जाना उसके लिए असहनीय है।
तिवारी ने कहा, “सरकार बिजली की चोरी को रोके और ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में समुचित मात्रा में समयबद्ध ढंग से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करे, साथ ही बिजली बिल के वृद्धि के इस प्रस्ताव को लागू न करते हुए प्रदेश की जनता के हित में वृद्धि के इस प्रस्ताव को तत्काल वापस ले।”
dharmpath.com dharmpath