बलिया, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव में मंगलवार की रात शौच के लिए घर से बाहर गई एक विवाहिता की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह पुलिस ने उसका शव बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह ने बताया, “मसूरिया गांव की विवाहिता रंजना (22) मंगलवार की देर शाम शौच के लिए अपने घर से बाहर गई थी। घर वापस न लौटने पर काफी रात तक उसके परिजन ढूंढ़ते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार की सुबह पुलिस ने गांव के बाहर खेत से उसका शव बरामद किया।”
उन्होंने कहा, “विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath