उप्र में शून्य तक गिरा पारा

लखनऊ,14 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि गुरुवार और शुक्रवार की रात पारा शून्य तक गिर गया और अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। साइबेरियन व स्थानीय हवाओं की आपसी क्रिया से पैदा हुए विंड चिल्ड इफेक्ट के कारण पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

गुप्ता के मुताबिक 19 जनवरी तक न्यून्तम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के भीतर ही रहने की संभावना है। मौजूदा समय में पश्चिमी उप्र और पूर्वी उप्र में कोहरा बढ़ने का अनुमान है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई इलाकों में पारा एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूतनम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 1़5 डिग्री सेल्सियस, इलााहाबाद का 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493