‘उप्र में संतान की चाह में बच्चे की बलि’

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया, “संतान की चाह में तांत्रिक के कहने पर आरोपी महिला धन देवी ने अपने कथित प्रेमी और ममेरे भाई के साथ मिलकर बच्चे की बलि दी थी।”

नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को महिला धन देवी, उसके प्रेमी सूरज और ममेरे भाई सुनील को मीडिया के सामने पेश कर कहा, “पांच दिसंबर की शाम बृजेश दास के 10 साल के बेटे लालदास की तीनों ने मिलकर हत्या कर दी थी और शव मंदिर के पीछे फेंक दिया था।”

उन्होंने बताया, “धन देवी की शादी पीलीभीत जिले में हुई है, शादी के छह साल बाद भी उसकी कोई संतान नहीं हुई तो उसने अपने प्रेमी सूरज के साथ एक तांत्रिक से संपर्क किया। तांत्रिक के कहने पर धन देवी, सूरज और उसके ममेरे भाई सुनील ने बच्चे का अपहरण कर उसकी बलि दे दी और शव मंदिर के पीछे फेंक दिया।”

मीडिया के सामने तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

एसपी ने बताया, “तांत्रिक की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493