उप्र में सड़क दुर्घटना, 3 की मौत

महोबा, 17 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में बेलाताल-लमौरा मार्ग पर गुरुवार शाम पिकअप गाड़ी और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार व एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने कहा कि पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बेलाताल-लमौरा मार्ग पर दूल्हा देव चबूतरा देवस्थान के निकट सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी, जिसमें नेकपुरा गांव निवासी हरिश्चंद्र (60) और शिववती (55) पत्नी इंदल राजपूत निवासी मसूदपुरा और मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई है।

पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने कहा कि मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति का आधा चेहरा कट जाने से उसकी पहचान नहीं हो पाई, तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में पिकअप गाड़ी और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, तीनों मृतक अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493