उप्र में सड़क हादसा, 10 की मौत

लखनऊ, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में सोमवार सबुह एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव पतेर पुरवा निवासी राधेश्याम और एक परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार ट्रैक्टर पर सवार होकर चुनार में शीतला धाम में मुंडन के लिए जा रहे थे। भदौहा गांव में पीछे से आया ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पर चढ़ गया। इससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।

इस घटना में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मड़िहान जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई। अन्य पांच गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के.के सिंह मौके पर पहुंचे।

हादसे की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया और घायलों से मिले और चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार का निर्देश दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493