लखनऊ, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 15 स्कूली छात्रों की मौत हो गई।
छात्रों को ले जा रही स्कूल बस को पटियाली सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि हादसे का मुख्य कारण कोहरा था।
खराब मौसम के कारण जहां राज्य के बाकी स्कूल शुक्रवार 20 जनवरी तक बंद हैं, वहीं जे.एस. पब्लिक स्कूल खुला है और हादसे की शिकार बस इसी स्कूल की थी।
बस में 60 से अधिक छात्र सवार थे।
dharmpath.com dharmpath