उप्र में सड़क हादसा, 4 मरे

लखनऊ /देवरिया, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रविवार देर रात बरातियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार घायलों में से दो की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया चन्दौर के पास रविवार देर रात बरातियों से भरी एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बारात में हिस्सा लेने के बाद कुछ बराती रात में ही गांव के लिए एक बोलेरो में बैठकर चल दिए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि परसिया चन्दौर के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बोलेरो में सवार उपेंद्र यादव, भोला, क्रांति और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में रामकेश्वर और सत्येंद्र गम्भीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493