उप्र में सपा के साथ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन करेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा, “उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस, समाजवादी पार्टी का गठबंधन ही बनाएगा।”

आजाद ने कहा कि गठबंधन के महत्वपूर्ण पहुलओं विशेष रूप से सीटों के बंटवारे को लेकर विचार चल रहा है।

हालांकि, उन्होंने बिहार की तरह महागठबंधन के गठन की संभावना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493