उप्र में सुबह कोहरा छाया, तापमान में गिरावट के आसार

लखनऊ, 14 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कोहरा और बढ़ेगा व तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के मुताबिक, दिन में कोहरे का असर रहेगा और दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है। दिन भर धुंध का असर बना रहेगा। इस सप्ताह के अंत तक ठंड और बढ़ेगी जिससे तापमान मे दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री, बनारस का 19 डिग्री और इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493