लखनऊ, 13 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे का असर कम होगा और धूप निकलेगी।
लखनऊ, 13 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे का असर कम होगा और धूप निकलेगी।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार सोमवार को दिन में धूप निकलेगी, लेकिन तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी। रात के तापमान में भी पहले की तुलना में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह से ठंड में और इजाफा होगा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23.4 डिग्री, बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath