उप्र में सुबह तेज धूप

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन तापमान में मामूली इजाफा होने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार को दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में इजाफा होने की उम्मीद है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कुछ जिलों में दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर भी रहेगा जिससे बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, बनारस का 20़1 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493