लखनऊ, 10 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व पिछले तीन दिनों से लगातार गर्मी से राहत महसूस कर रहे लोगों को अब एक बार फिर झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से फिर गर्मी और उमस में वृद्घि होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में उमस बनी रहेगी। आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
गुप्ता के अनुसार, राजधानी में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसमी परिस्थतियों में किसी प्रकार बदलाव नही हाने के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी स्वाभाविक रहेगी।
उन्होंने बताया कि सप्ताह अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से उपर जा सकता है और 15 जून तक गर्मी का ज्यादा असर रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनत तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 25.4 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath