उप्र में सुबह धूप खिली

लखनऊ, 16 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में मंगलवार सुबह से ही धूप निकली हुई है, जिससे ठंड से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले दो तीन दिनों में मौसम में बदलाव होने के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, मंगलवार को दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन साथ में सर्द हवायें भी चलेंगी। धूप निकलने से अभी एक से दो दिनों तक राहत मिलेगी लेकिन अगले दो-तीन दिनों के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर ठंड और गलन बढ़ने के आसार हैं।

गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार तक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा और मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से लगातार ठंडी हवा मैदानी क्षेत्रों में आ रही हैं, इस वजह से धूप निकलने के बावजूद सर्द हवा चल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 8.5 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 5.6 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493