उप्र में सेक्स रैकेट : 6 कॉलगर्ल, 2 ग्राहक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, संचालक के संपर्क में करीब दो दर्जन से अधिक लड़कियां संपर्क में हैं, जो ऑन डिमांड बुलाई जाती हैं। पूछताछ में पता चला है कि इस अड्डा पर कई सफेदपोश लोगों का आना-जाना भी था।

लोनी के सीओ अनिल यादव ने बताया कि सूचना मिली कि डीएलएफ कॉलोनी के पास एक मकान में कुछ लोग देह व्यापार का अड्डा चला रहे हैं। सूचना के आधार पर एक नकली ग्राहक को अड्डा पर भेजा गया। जब कॉल गर्ल ग्राहक के पास आ गई, तब उसने पुलिस को इशारा कर दिया।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए छापा मारा, जहां से 6 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही सेक्स रैकेट के संचालक अब्दुल खालिक निवासी रामपार्क एक्सटेंशन, अशोक निवासी करावल नगर व नसीम निवासी भजनपुरा को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि लड़कियों की आयु के हिसाब से पैसे तय होते हैं। यहां तक कि रैकेट संचालक ने लड़कियों को अलग-अलग ग्रुप में भी बांट रखा है। उसने ए, बी, सी ग्रेड नाम दे रखा है और उसी के अनुसार रुपये भी फिक्स कर रखे हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही जांच की जा रही है कि गिरफ्तार किए गए संचालक की सरपरस्ती में कहीं और तो रैकेट तो नहीं चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493