महिला टी-20 विश्व कप : विजय से शुरुआत होगा भारत का लक्ष्य

बंगलुरु, 14 मार्च (आईएएनएस)। पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप के साथ मंगलवार को महिला विश्व कप की भी शुरुआत हो रही है। भारतीय महिला टीम को अपने पहले मैच में बांग्लादेश से भिड़ना है। टीम टी-20 में विजयी रथ पर सवार है और चाहेगी कि वह जीत के क्रम को विश्व कप में भी जारी रखे।

विश्व कप से पहले भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टी-20 श्रृंखला में 2-1 से मात दी थी। इसके बाद अपने घर में श्रीलंका को 3-0 से मात दी थी।

भारत के इस प्रदर्शन को और घर में हो रहे विश्व कप को देखते हुए टीम को जीत का दावेदार भी माना जा रहा है। उसे हालांकि विश्व विजेता आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज टीम के हालिया प्रदर्शन से काफी खुश होंगी। टीम की बल्लेबाजी मजबूत है। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने पिछली दो श्रृंखलाओं में टीम के लिए काफी रन बटोरे थे जिसमें उन्हें थिरूषा कामिनी और मिताली का भरपूर साथ मिला था।

गेंदबाजी में टीम का नेतृत्व अनुभवी झूलन गोस्वामी करेंगी। भारतीय परिस्थतियों को देखकर बाएं हाथ की स्पिनर एकता विष्ट, दीप्ती शर्मा टीम के लिए उपयोगा साबित हो सकती हैं।

वहीं बांग्लादेश के लिए शानदार फॉर्म में चल रही भारत के सामने टिकना ही बड़ा चुनौती होगी।

टीम :

भारत : मिताली राज (कप्तान), शिखा पांडे, स्मृति मंधाना, राजेश्वरी गायकवाड़, एकता विष्ट, थिरुषा कामिनी, हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णामूर्ति, निरंजना नागाराजन, शिखा पांडे, अनुजा पाटिल, दिप्ती शर्मा, वेलास्वामी वानिथा, सुषमा शर्मा, पूनम यादव।

बांग्लादेश : जहांआरा आलम (कप्तान), सलमा खातून, निगार सुल्तान जोती, पन्ना घोष, रुमाना अहमद, लता मंडोल, रितू मोनी, आयशा रहमान, फाहिमा खातून, शरमिन अख्तर, फरगाना हक, खदिजा तुल कुबरा, नाहिदा अख्तर, शैला शरमिन, संजिदा इस्लाम।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493