तुर्की विस्फोट मामले में 18 संदिग्ध गिरफ्तार

निजी समाचार एजेंसी डोगन न्यूज ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी के अनुसार, एसकिसेहिर के गवर्नर गुंगोज आजमी टुना ने कहा कि ये गिरफ्तारियां उत्तर-पश्चिमी प्रांत एसकिसेहिर तथा दक्षिणपूर्वी प्रांत सानलिउफा में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान की गईं।

गवर्नर ने कहा, “संदिग्ध आतंकवादी दुष्प्रचार में शामिल थे और इन्होंने आतंकवादियों से मिलने का प्रयास किया। वे विभिन्न गतिविधियों में शामिल थे।”

उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान अवैध संगठनों से संबंधित दस्तावेजों को जब्त किया गया।

निजी समाचार चैनल एनटीवी ने रविवार को कहा कि बम से लदी एक कार में किजिले जिले में एक बस अड्डे के निकट उस जगह पर विस्फोट हो गया, जहां लोग बसों की प्रतीक्षा कर रहे थे। विस्फोट के बाद गुवेन पार्क के निकट यात्रियों से भरी एक बस सहित कई वाहनों में आग लग गई। घायलों को 10 विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रपति रेसेप तय्यप एडरेगान ने देर रविवार को कहा, “क्षेत्र में अस्थिरता के कारण तुर्की आतंकी हमलों का निशाना बन गया है।”

उन्होंने कहा कि तुर्की आतंकवाद के खिलाफ जंग के प्रति प्रतिबद्धता जारी रखेगा।

सरकार व कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के बीच बीते साल जुलाई में संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद से तुर्की के सुरक्षा बल देश के दक्षिणपूर्वी भाग में समूह के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493