लखनऊ, 15 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह हल्के कोहरे का असर दिखाई दिया और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
लखनऊ, 15 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह हल्के कोहरे का असर दिखाई दिया और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19़1 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, झांसी का 21 डिग्री और इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath