उप्र में हल्की धूप, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

लखनऊ,18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही हल्की धूप निकली हुई है। हालांकि, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता का कहना है कि पहाड़ों की ओर से आ रही उत्तरी- पश्चिमी हवाओं ने नमी बढ़ा दी है। नमी बढ़ने से धूप का असर कम हो गया है।

गुप्ता ने बताया कि अभी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 20 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 5 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 5.7 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 7 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493