लखनऊ, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। बारिश ने गलन और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर हल्की बारिश होगी। वातावरण में नमी बढ़ने से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
लखनऊ के अलावा मंगलवार को वाराणसी में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, कानपुर में 5 डिग्री, गोरखपुर में 4.6 डिग्री, इलाहाबाद में छह डिग्री और झांसी में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath