उन्होंने अयोध्या में रामवृक्ष भारती के परिजन की पिटाई और सिंघोरवा में दलित की हत्या के बाद उल्टे पीड़ित परिजन पर मुकदमा प्रकरण पर एसएसपी से जबाब तलब किया और कहा कि वह न्याय करने का काम करें, अन्यथा आयोग कार्रवाई को बाध्य होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा 2017 के चुनाव में आप सभी से आशा और उम्मीदें हैं कि आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पूर्वाचल में कांग्रेस के लोग अपना महत्वपूर्ण योगदान करें, जिससे पार्टी सरकार बनाने में सफल हो।
वहीं कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के बारे में उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी बाहरी हैं, उत्तर प्रदेश से उनका कोई लेना-देना नहीं है। अगर स्मृति ईरानी को उत्तर प्रदेश में आगे किया गया तो उनका हाल दिल्ली की किरण बेदी से भी बुरा होगा।
dharmpath.com dharmpath