उप्र में 2 और नई तहसील को मंजूरी

लखनऊ , 5 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें राज्य में दो और नई तहसीलों को बनाने की मंजूरी मिल गई। कुछ दिन पहले मंत्रिमंडल ने मथुरा की गोवर्धन समेत चार तहसील बनाने का निर्णय लिया था।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। यह बैठक एनेक्सी में सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसमें दो नई तहसील बनाने को मंजूरी मिली। शामली में ऊन और मैनपुरी में घिरोर दो तहसील बनेंगी।

इससे पूर्व 28 अप्रैल को मंत्रिमंडल ने राज्य में चार नई तहसील बनाने का निर्णय लिया था। उस बार आजमगढ़ जिले में मार्टिनगंज, मथुरा जिले में गोवर्धन और ललितपुर जिले में पाली व मड़ावरा को तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। सपा सरकार राज्य में अब तक 20 नई तहसीलों को बना चुकी है।

बैठक में मंत्रिमंडल ने कई और महत्वपूर्ण फैसले लिए। इसमें फैसला लिया गया कि प्रदेश के सभी मंत्री एक महीने का वेतन भूकंप पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी देश नेपाल का भूकंप में बहुत नुकसान हुआ है। उप्र सरकार ने नेपाल की समय पर बहुत मदद की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493