लखनऊ , 27 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई और भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
पुलिस ने बताया कि जिले के जानसठ स्थित हुसैनपुरा में विजय उर्फ कल्लू ने शुक्रवार देर रात करीब दो बजे अपने बड़े भाई सतपाल (38) व उसके सात साल के बेटे वंश की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी विजय नशे का आदी है। आरोपी ने बताया कि वह कई दिनों से सतपाल से दिल्ली जाने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं मिलने से नाराज होकर उसने रात को मकान की छत पर सोते हुए भाई और भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
हत्या की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पहुंची, पुलिस ने आरोपी विजय को हिरासत में लिया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath