उप्र में 3 बजे तक 47़ 10 प्रतिशत मतदान

लखनऊ, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अपराह्न् 3 बजे तक 47़ 10 प्रतिशत मतदान हुआ। नए मतदाता पहली बार मतदान के लिए उत्सुक दिखे। धूप होने के बावजूद लोग कतारों में अपनी पारी का इंतजार करते नजर आए।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय के मुताबिक, मुरादाबाद में 49़ 54, रामपुर में 49़ 12, संभल में 47़ 36, फिरोजाबाद में 46़ 58, मैनपुरी में 44़ 38, एटा में 49़ 55, बदायूं में 43़ 20, आंवला 45़ 48, बरेली में 47़ 72, पीलीभीत में 48़ 02 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी बीच रामपुर के जिलाधिकारी अंजनेय सिंह ने मतदाताओं से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न देकर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में जिला प्रशासन को सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि जनपद रामपुर में मतदान सकुशल एवं शांतिपूर्वक तरीके से चल रहा है, ईवीएम मशीनों में खराबी और वोटरों को धमकाए जाने के संबंध में फैलाई जा रहीं अफवाहें गलत हैं। जनपद के प्रत्येक मतदान स्थल पर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सहायक रिटर्निग आफिसर के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।

उधर, बरेली के अमीरनगर में कुछ लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। गुस्साए मतदाताओं ने नारा दिया- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं।’ मुरादाबाद के कुंदनपुर प्राथमिक विद्यालय स्थित पोलिंग बूथ के सामने मतदाताओं को बहकाने के आरोप में एक बसपा नेता को गिरफ्तार किया गया।

आरोप है कि बसपा नेता मतदान केंद्र के सामने मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे। पुलिस के टोकने पर उन्होंने अभद्रता की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कासगंज के पटियाली के कस्बा भरगैन के पूर्व चेयरमैन व मौजूदा चेयरमैन प्रतिनिधि अहमद नफीस कालिया को हिरासत में लिया गया। शांतिभंग न हो, इसलिए एहतियात के तौर पर पुलिस कप्तान अशोक कुमार शुक्ल के आदेश पर पटियाली के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कालिया को शाम 6 बजे तक के लिए हिरासत में लिया है।

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 10 सीटों- मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत में मतदान जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493