उप्र में 30 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

लखनऊ, 26 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 30 नवंबर के बाद पारा और अधिक गिरने तथा ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, 29-30 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। बारिश होने से पश्चिमी उप्र के अलावा राज्य के पूर्वी जिलों में भी ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, कानपुर का 14 डिग्री, इलाहाबाद का 15.4 डिग्री और गोरखपुर का 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493