उप्र में 68 लाख नकद, 2 किग्रा स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर, 8 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पक्का पुल के पास पुलिस ने मंगलवार को चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को उनके पास से 68.47 लाख रुपये नकद और दो किलोग्राम स्मैक भी मिले।

पुलिस अधीक्षक के.बी. सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को आर.सी. मिशन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पक्का पुल के पास कार में बैठे चार संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। पुलिस को तलाशी के दौरान 68.47 लाख रुपये की नकदी और ढाई करोड़ रुपये की कीमत के दो किलोग्राम स्मैक बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान दिल्ली के मुजाहिद और शाहदाब तथा बाराबंकी के तौफीक व दीनू गोस्वामी के रूप में हुई है।

एसपी ने बताया कि स्मैक बाराबंकी से नई दिल्ली ले जाई जा रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493