लखनऊ /मेरठ, 29 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार देर रात एक ही परिवार के सात लोगों पर तेजाब से हमला करने की घटना सामने आई है। इस हमले में परिवार के सब लोग बुरी तरह झुलस गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरार है।
पुलिस ने बताया कि तेजाब से झुलसे सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीती रात (गुरुवार) की है। मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके के शौकीन गार्डेन में रहने वाले एक परिवार पर तेजाब से हमला किया गया।
पुलिस के अनुसार हमला पति-पत्नी सहित उनके पांच बच्चों पर किया गया। बच्चों में चार लड़कियां व एक छह महीने का नवजात शामिल है।
सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
dharmpath.com dharmpath